देवरिया, मई 22 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के घर में बाक्स के अंदर से एक क्लीनिक चलाने वाला युवक मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और अपने साथ कोतवाली लेकर चली गई। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। देर शाम तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी। उधर पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया।खुखुंदू थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव का रहने वाला एक युवक सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में क्लीनिक चलाता है। सामने वाले घर में एक महिला के साथ उसके होने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। यह भी पढ़ें- क्लिनिक संचालक पर इलाज कराने आई महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की तो मकान में बाह...