जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। टेल्को के जे टाइप इलाके में जियो फाइबर कनेक्शन लगाने पहुंचे युवक मोहित सिंह के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस अब विवाद की मूल वजह तलाशने में जुट गई है।

विवाद की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फाइबर कनेक्शन इंस्टॉलेशन में लगातार हो रही देरी और आपसी आरोप-प्रत्यारोप के कारण मामला हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस ग्राहक ने कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था, वह कई दिनों से इंस्टॉलेशन नहीं होने से नाराज था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कनेक्शन चालू कराने की प्रक्रिया और समयसीमा को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी फोन पर विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक द्वारा ग्राहक को अलग-अलग तारीख बताकर आश्वासन दिया जा रहा था, जिससे तनाव बढ़ता गया।

मारपीट और बंधक बनाना इधर, म...