शाहजहांपुर, जून 18 -- शाहजहांपुर। जान लेने की नीयत से कमरे में बंद कर पत्नी पर तेजाब डाल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चाहरपुर में गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा बेटे का पक्ष लेने के कारण पति खफा था। तीन माह पहले भी आरोपी ने की थी महिला के साथ घरेलू हिंसा। तब पुलिस से शिकायत पर नहीं हुई थी कोई भी समुचित कार्रवाई। गुरुवार की सुबह नाराजगी के बाद कमरे में बंदकर डाल दिया तेजाब। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो टीमें लगीं हैं आरोपी की तलाश में।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...