महाराजगंज, जुलाई 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि युवक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शवघटना विवरण सिंदुरिया निवासी जयप्रकाश शर्मा का छोटा पुत्र नीरज शर्मा (19) फर्नीचर का काम करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घर के लोग उसे बुलाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर नीरज का शव फंदे से लटक...