मोतिहारी, जून 2 -- रक्सौल, हिसं। शहर के गम्हरिया चौक स्थित एक मिठाई दुकान में कार्यरत 22 वर्षीय युवक का शव सोमवार को स्टॉफ रूम में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेपाल के पर्सा जिले के उदयपुरघुर्मी निवासी सुरेश साह का पुत्र राजन साह 22 के रूप में हुई है। वह गम्हरिया चौक स्थित पूजा स्वीट्स में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि वह दुकान के समीप स्थित स्टॉफ रूम में रहता था। अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर एफसीएल की टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच की। यह भी पढ़ें- फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया गया है। मिठाई दुकानदार ने बताया कि आज सुबह राजन प्रतिदिन कि भांति अहले सुबह उठ क...