बस्ती, फरवरी 7 -- सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। इसी गांव का रहने वाला मोहित (25) पुत्र रामलाल कमरे में पंखे के सहारे कपड़े से लटकता मिला। आनन-फानन में शव को परिजनों ने नीचे उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक मोहित की पत्नी पुष्पा ने बताया कि वे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले घर आए थे। शुक्रवार शाम को घर पर कोई नहीं था। मैं बगल के गांव गई थी और मोहित घर पर अकेले थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जब घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक बुलाने पर आवाज नहीं आई तो रोशनदान से देखा। अंदर मोहित कपड़े से झूलता नजर आया। शोर सुनकर प...