कन्नौज, मार्च 23 -- तिर्वा। कस्बे के अशोक नगर स्थित एक किराए के मकान में सोमवार को अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्समैन का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सौरिख थाना क्षेत्र के अलीनगर, थुलरिया निवासी अमन प्रजापति 24 वर्षीय तिर्वागंज स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर सेल्समैन था। वह ठेके के कैंटीन संचालक रोहित के साथ बरधइया रोड पर किराए के कमरे में रहता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अमन ने दुकान खोली और बिक्री का पर्चा तैयार करने के बाद रोहित को दुकान पर छोड़कर नहाने के लिए कमरे पर चला गया। जब काफी देर तक अमन दुकान वापस नहीं लौटा, तो रोहित ने उसे फोन किया। फोन रिसीव न होने पर रोहित कमरे पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि अमन का शव पंखे के कुंडे ...