सहारनपुर, फरवरी 13 -- चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद में कमरे में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने सनसनी फैल गई। घटना के समय विवाहिता का पति मजदूरी पर गया हुआ था। पता लगने पर सीओ सदर और थाना चिलकाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता का मायका थाना सरसावा क्षेत्र के गांव अहमदपुर में है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी अनीता (30) की शादी पांच वर्ष गांव फिरोजाबाद निवासी सन्नी के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह सन्नी मजदूरी पर चला गया। पड़ोसियों ने देखा कि अनीता के कमरे का दरवाजा बंद पड़ा है। पड़ोसियों ने इसकी सूचना फोन के जरिए सन्नी को दी। परिजनों ने खिड़की से...