मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता किशोर का शव मिला। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार के धरम्मरपुर गांव निवासी 14 वर्षीय विमलचंद्र घर पर चाचा के साथ रहता था। मां-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सुबह भाई कमलचंद ने विमलचंद्र को 500 रुपये दिए। कहा कि साइकिल बनवा लेना। उसके बाद कमलचंद वाराणसी के डाफी मजदूरी करने चला गया। विमलचंद्र अपनी बहन के घर विशेषरपुर जाने वाला था, लेकिन वह बहन के यहां नहीं गया। अपने कमरे में सोने चला गया। दोपहर लगभग ढ़ाई बजे जब चाचा अपने भतीजे विमलचंद्र को बुलाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.