इंदौर, नवम्बर 8 -- इंदौर के राऊ इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। साईं विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में मौजूद दोनों बच्चों को पिता ने खेलने के बहाने पास के गार्डन में भेज दिया था। जब 15 साल का बेटा और 7 साल की बेटी खेलकर घर लौटे तो मां का शव कमरे में पड़ा था, जबकि पिता फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर दोनों बच्चे सहम गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।शाम 4 बजे घर लौटे तो सामने था खौफनाक मंजर जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। रविवार को पवन ने अपने दोनों बच्चों को घर के पास मौजूद गार्डन में खेलने के लिए भेज दिया था। शाम करीब 4 बजे जब बच्...