बलरामपुर, अप्रैल 2 -- ललिया,संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम रसईपुरवा में गुरुवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से विवाहिता का शव लटकता हुआ पाया गया। साड़ी का फंदा लगाकर महिला ने आत्महत्या की है। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोटमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम रसाईपुरवा निवासी अमृतलाल वर्मा ने बताया कि बेटे दीपक वर्मा की 20 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी का बुधवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। गुरुवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। ससुर अमृतलाल ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी देवी का शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.