नोएडा, जून 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास की कोशिश की गई। युवती अपने घर में छह जून की रात सो रही थी। इसी बीच एक युवक उसके कमरे में घुस आया और वह अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस बीच शोर सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी मौका पाकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...