नोएडा, जून 21 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में कमरे में घुसकर आरोपी ने एक व्यक्ति को पीट दिया। थाने में दी शिकायत में सोरखा निवासी विनोद सिंह ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने कमरे में सो रहे थे। रात दो बजे के करीब गांव का अनिल कुमार शर्मा आया और कमरे में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को दबोचने का दावा कर रही है। यह भी पढ़ें- घर में घुस मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...