फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- नवाबगंज, संवाददाता। बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी। इससे नगदी के साथ गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिजली की आपूर्ति भी बंद करायी गयी। गढ़िया बबना गंाव निवासी वीरसिंह के घर की छत पर बने कमरे में शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब बिजली का शार्ट सर्किट हो गया जिससे कमरे में आग लग गयी और लपटें निकलने लगीं। इसको देखते हुये परिजनों ने शोर शराबा किया। आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस बीच जानकारी देकर बिजली की आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया गया। करीब आधे घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बंद हो सकी तब जाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। कमरे में रखी दस हजार की नगदी के अलावा कुर्सी, मेज, कपडे़ और घरेलू सामान जल गया। एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि घर में बिजली का शार्ट सर्किट ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.