दतिया, अप्रैल 26 -- जिले के उनाव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि घटना के समय वह अपने घर के कमरे में अकेली सो रही थी। कमरे की लाइट जल रही थी और दरवाजा बंद था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक ऋषभ कुशवाहा किसी तरह कमरे के अंदर पहुंच गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी ने विरोध करने की कोशिश की और शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और मारपीट करते हुए उसे धमकाया।जान से मारने की धमकी भी दी बताया गया है कि आरोपी ने जाते समय किशोरी को...