प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- घर में घुसे चोरों ने घर के परिजनों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दूसरे कमरों में रखे नगदी समेत लाखों के गहने उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना फतनपुर के रहेटुआ परसरामपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सोनू पुत्र सरोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात उनका परिवार सोया था। मध्य रात्रि के करीब उनके छोटे भाई वीरेंद्र सिंह की पत्नी अपने बच्चों को लघुशंका कराने के लिए दरवाजा खोलने लगी तो दरवाजा बाहर से बंद था। इस बीच अचानक उनके छोटे भाई दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। तभी दरवाजा की कुंडी खुल गई और बाहर निकले और अपने भाई के दरवाजे की कुंडी भी खोली। वहीं, बॉक्स में रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र ,अंगूठी, झुमका, छागला आदि गायब थे। उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.