जौनपुर, मार्च 6 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। ऊचवाडीह गांव में गुरुवार की रात घर के सामने बरामदे के कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र लाले सिंह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उसके पिता और बड़े भाई बाहर रहकर रोजी रोजगार करते हैं। अर्जुन अपनी मां मीना सिंह के साथ घर पर रहकर खेती का काम कराता था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम को कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। रात लगभग नौ बजे भोजन करने के लिए जब उसकी माता ने बाहर से आवाज दी तो वह कुछ नहीं बोला। दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर कुछ हलचल न होने पर वह शोर मचाने लगी। पास पड़ोस के तमाम लोग जुट गए। टार्च की रोशनी में रोशनदान से भीतर देखे तो सन्न रह गए। अंदर साड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.