फरीदाबाद, जनवरी 22 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। गांव मच्छगर में एक ट्यूबवेल के कमरे की खिड़की तोड़कर चोर वहां से हजारों रुपए का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 15 जनवरी को हुई। गांव मच्छगर निवासी सुबोध ने बताया कि 15 जनवरी की रात उसके टयूबवेल पर बने कमरे की खिड़की तोड़कर चोर वहां से बिजली की ट्यूबवेल की मोटर के दो बंडल केबल, कमरे की बिजली की फिटिंग, इनवर्टर, बैट्री, बिजली का सारा सामान,खेतों में छिड़कने वाली दवाई तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। यह जानकारी 16 जनवरी की सुबह लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...