भदोही, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी में जहां आम आदमी बेहाल है। वहीं, पुलिस की सुस्ती के कारण चोरों की बांछें खिली हैं। एक बार फिर औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर, महराजगंज गांव में चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सप्ताह में दो बड़ी चोरियों से लोगों में दशहत है। औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर, महराजगंज निवासी संदीप गुप्ता पुत्र काली प्रसाद का मकान चौरी रोड पर है। बताया कि शनिवार की रात परिवार भोजन के बाद अपने कमरों में सोया था। देर रात चोरों ने मौका पाकर मकान के दरवाजे को तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- बंद घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी पार कमरों में रखी आलमारी, बाक्स को तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद तथा लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी पर रविवार की सुबह चौकी इंचार्ज ...