आजमगढ़, अप्रैल 26 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में शनिवार की रात किराए के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब 50 हजार कीमत की 44 साड़ियां उठा ले गए। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अहरौला के खजुरी निवासी दीपक बेनवंसी गांव-गांव फेरी लगाकर साड़ी बेचता है। उसने फुलवारिया बाजार में किराए पर कमरा लेकर स्टोर बनाया है। रोज की तरह वह शनिवार की शाम फेरी लगाकर लौटा। फुलवरिया बाजार में बनाए गोदाम में साड़ियां रख दीं। इसके बाद वह घर चल गया। रात में मकान मालिक ने दीपक को सूचना दी। कमरे का ताला टूटा हुआ था। दीपक गोदाम में पहुंचा तो करीब 50 हजार रुपये कीमत की 44 साड़ियां गायब थीं। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...