संभल, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय में अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सराय निवासी रजनी पुत्री स्व. हरीशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किराये के मकान में रहती हैं और नरौरा में दुष्यंत माथुर के यहां खाना बनाने का काम करती हैं। 5 अप्रैल 2026 को वह काम पर नरौरा गई थीं, जहां दुष्यंत माथुर के बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण वह रात में वहीं रुक गईं। अगले दिन जब वह गुन्नौर स्थित अपने घर पहुंचीं और ताला खोला, तो अंदर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि कमरे में मंदिर के नीचे दराज में रखे सोने की...