बलिया, दिसम्बर 31 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के वार्ड नंबर 17 के मोहल्ला महावीर अखाड़ा स्थित कटरे में मंगलवार को चोरों ने दिन-दहाड़े एक नेपाली कारोबारी के डेढ़ लाख रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की तहकीकात की। पुलिस ने कटरे में बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा की छानबीन की तो उसमें दो चोरों को अंदर घुसते और निकलते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस आधार पर आरोपियों की खोजबीन कर रही है। नेपाल के जुमला जिले के माजबुढ़ू गांव के रहने वाले राजबहादुर नेपाली अपनी पत्नी के साथ हर साल की तरह ठंड की मौसम में स्थानीय कोतवाली के पास ऊनी कपड़ों (स्वेटर, साल, जैकेट) आदि की बिक्री फुटपाथ पर दुकान लगाकर करते हैं। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे राजबहादुर अपने कमरे से भोजन करने के बाद दुकान लगाने के लिए आ गये। रात में करीब आठ ...