बलिया, अप्रैल 2 -- बेल्थरारोड। स्थानीय कस्बा के वार्ड संख्या छह निवासी राजू मद्धेशिया की पत्नी 24 वर्षीय प्रियंका की लाश गुरुवार की देर शाम कमरे में फंदे से लटकती मिली। खबर पाकर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...