दरभंगा, जून 9 -- विकास कुमार,कमतौल। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर का रिचार्ज समाप्त हो जाने से कमतौल थाना में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण थाना का दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ और ऑनलाइन सेवाएं ठप रहीं। जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद कमतौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी ने अपने सरकारी मोबाइल से कमतौल बिजली विभाग के जेई मो. वकील आलम अंसारी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद जेई ने स्मार्ट मीटर की तस्वीर मंगाई। जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।बिजली नहीं रहने के दौरान ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने, सीसीटीएनएस आधारित कार्यों तथा अन्य कंप्यूटर संबंधी गतिविधियों पर असर पड़ा। वहीं उमस भरी गर्मी के बीच थाना कर्मियों के साथ-साथ विभि...