दरभंगा, जून 8 -- विकास कुमार,कमतौल। मारपीट मामले को लेकर कमतौल थाने में दर्ज कांड के अनुसंधानक एसआई सुभाष प्रसाद ने अहियारी गोट निवासी लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि अहियारी गोट निवासी स्व. गोवर्धन राय की पत्नी तेतरी देवी के आवेदन पर नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...