दरभंगा, सितम्बर 29 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के मालपट्टी-हरिहरपुर मार्ग स्थित सिसवनी में सुनसान स्थान के पास पिछले दिनों मिले अज्ञात युवती के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान कराने के लिए कमतौल पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसे लेकर कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी रविवार को कांड के अनुसंधानक एसआई नीरज कुमार के साथ मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना पहुंचे। वहां उन्होंने युवती की तस्वीर एवं पहचान के संबंध में अनुरोध पत्र उपलब्ध कराया, ताकि आसपास के क्षेत्रों में किसी युवती के लापता होने की सूचना से उसका मिलान कर पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवती की पहचान के लिए आसपास के थानों एवं अन्य माध्यमों से भी संपर्क किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: छह...