दरभंगा, जुलाई 24 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाने में दर्ज कांड के प्राथमिकी अभियुक्त ततैला निवासी संतोष शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।बीते रविवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी कांड में इससे पूर्व एक पक्ष के कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने अब दूसरे पक्ष के नामजद संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।शराब बरामदगी में दो को किया नामजदकमतौल। कमतौल पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष जनार्दन पासवान के नेतृत्व में रजौन चौर में छापेमारी कर 44.4 लीटर नेपाली शराब बराम...