लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अयोध्या रोड पर नासूर बन चुके जाम से निजात दिलाने के लिए अब कमता और मटियारी चौराहे पर फ्लाईओवर के बगल में एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। दोनों ही फ्लाईओवर अयोध्या से आने वाली सड़क पर है। अब जाने वाली सड़क पर एलिवेटेड रोड बनने से यहां आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। सेतु निगम ने निर्माण का खाका तैयार कर शासन को भेज दिया है।

जाम की समस्या अयोध्या रोड पर कमता और मटियारी चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सालों से इस समस्या को दूर करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में पॉलीटेक्निक चौराहा से मटियारी चौराहा के आगे नहर तक नौ किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया था। फरवरी से निर्माण कार्य शुरू भी होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इस पर विराम लग गया। अब लखनऊ के सां...