लखनऊ, जनवरी 27 -- राजधानी में मंगलवार शाम को बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। कमता उपकेंद्र का एल्डिको फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इसी तरह, लौलाई उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले मल्हौर क्षेत्र और सीता विहार में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। सीता विहार में करीब एक घंटे तक चले ब्रेकडाउन ने स्थानीय निवासियों को काफी परेशान किया। डालीगंज के मुकारिम नगर में भी रात में बिजली बंद हो गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। परेशान लोगों ने विभागीय उपकेंद्रों के फोन घनघनाना शुरू कर दिया। कई जगहों पर देर रात तक कर्मचारी फॉल्ट सुधारने के लिए संघर्ष करते दिखे। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार बारिश के कारण लाइनों में स्पार्किंग और तकनीकी खराबी के कारण बिजली बाधित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.