बरेली, फरवरी 11 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। कमठेना में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 70.50 लाख रुपये जारी हो गए हैं। पंचायत उत्सव भवन में एक हाल, स्टेज और मंडप तैयार किया जाएगा। इसमें 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। तीन कमरों में से एक दिव्यांगजन हितैषी भूतल पर तैयार किया जाएगा। पुरुष, महिला और दिव्यांग शौचालय व रसोई घर इत्यादि का निर्माण भी किया जाएगा। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जाएगा। सात दिन में इसका टेंडर फाइनल हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...