कमजोर विद्यार्थियों पर दें विशेष ध्यान : उपायुक्त
रांची, जून 16 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने मंगलवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कर्रा का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं एवं पठन-पाठन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले उपायुक्त ने जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की संख्या, विभिन्न कक्षाओं के संचालन, पठन-पाठन की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
शिक्षा में सुधार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.