सिमडेगा, सितम्बर 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार और अंडर सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू बुधवार को सिमडेगा पहुंचे। मौके पर व्यवहार न्यायालय सभागार में एलएडीसीएस, पैनल अधिवक्ताओं और पारा लीगल वॉलेंटियर्स के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार ने विधिक सहायता व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि लीगल एड का काम एक सेवा की तरह है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बेहतर सेवा उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पीएलवी से उनकी आवश्यकताओं और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में भी जानकारी लेने का निर्देश दिया। डिप्टी सेक्रेटरी ने कहा कि डालसा एक सेवा प्रदाता के रूप में काम करता है। इसलि...