मधेपुरा, फरवरी 3 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गरीबी उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि देश में गरीबी उन्मूलन के लिए कमजोर वर्गों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सभी लोगों के लिए आवश्यक है। पैनल अधिवक्ता सह पत्रकार रुद्रनारायण यादव ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल स...