लखीसराय, जुलाई 10 -- कजरा, एक संवाददाता। इस बार कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के कई किसानों ने समय पर खेतों की जुताई कर धान की खेती की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं होने से खेतों में बिचड़ा तैयार नहीं हो पा रहा है। कई स्थानों पर किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि धान की रोपाई शुरू की जा सके। समय बीतने के साथ बारिश की कमी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है। यदि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही, तो धान उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

कम अवधि वाली फसलें किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यदि मानसून कमजोर रहता है तो किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने किसानों को लंबी अवधि में तैयार होने वाली धान की किस्मों के बजाय कम अवधि वाली किस्मों का चयन करने की सल...