सीतामढ़ी, जून 23 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 'खेत बचाओ अभियान सह खरीफ अभियान' का आयोजन तरियानी प्रखंड के छतौनी गांव में किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों, जल संरक्षण तथा बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल खेती अपनाने के लिए विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह कृषि विज्ञान केंद्र के पादप संरक्षण के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ शंकर पटेल ने मौसम विभाग के पूर्वानुमानों का हवाला देते हुए बताया कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने किसानों को पारंपरिक खेती के बजाय धान की सीधी बुआई तकनीक अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान कम अवधि वाली धान की किस्में ...