नई दिल्ली, मार्च 2 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को कमजोर बाजार में भी रॉकेट सा उड़ गए हैं। पारस डिफेंस के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 722.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने अपनी नई सहायक कंपनी के साथ सेमीकंडक्टर बिजनेस में कदम रखने की घोषणा की है। पारस डिफेंस अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। पारस डिफेंस ने की नई कंपनी बनाने की घोषणापारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने नई सहायक कंपनी पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड बनाने की घोषणा की है। इस नई सहायक कंपनी के जरिए पारस डिफेंस सेमीकंडक्टर बिजनेस में उतर रही है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने नई कंपनी 27 फरवरी 2026 को बनाई है। कंपनी ने एक...