मोतिहारी, जुलाई 6 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । हिन्दुस्तान अखबार की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाली ओलंपियाड परीक्षा को लेकर कमजोर बच्चों की मदद को हाथ उठने लगे हैं। इस कड़ी में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मोतिहारी के निदेशक रोहित कुमार 101 बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं और इन बच्चों के लिए सहायता राशि प्रदान की है। निदेशक ने बताया कि इससे कमजोर बच्चों को मंच मिलेगा जिससे वे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर अपनी मेधा का परचम लहरा सकेंगे। निदेशक श्री कुमार शहर के समाजसेवी व व्यवसाई शंभू प्रसाद के पुत्र हैं। निदेशक के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने की दिशा में पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। हाल में ग्लोबल एजुकेशन वर्ल्ड ,इंडिया स्कूल रैंकिंग्स में जयपुरिया स्कूल को देश स्तर पर सेकंड रैंक व बिहार में 17 वां रैंक मि...