मेरठ, मई 20 -- भोलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आयोजित भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक ने भक्त प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार और श्रीराम जन्म प्रसंग का वर्णन किया। कथा स्थल पर विधि विधान से व्यास पूजन के बाद कथावाचक पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने कहा कि राजा बलि के द्वार पर स्वयं भगवान नारायण भिक्षा मांगने के लिए पहुंचे। कहा कि जब भगवान किसी प्राणी पर विशेष कृपा करते हैं, तब वे उससे तन, मन और धन रूपी तीन पग मांगते हैं। भगवान वामन ने एक पग में संपूर्ण पृथ्वी और दूसरे पग में आकाश को नाप लिया। तीसरे पग के लिए स्थान न बचने पर राजा बलि ने अपना मस्तक भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया और स्वयं को प्रभु को समर्पित कर दिया।कहा यह भी पढ़ें- कथा के दूसरे दिन ध्रुव चरित्र का वर्णन कि सच्चे हृदय से तन, मन और धन का समर्प...