लखनऊ, जून 7 -- प्रदेश में बांदा और झांसी 43.2 तापमान के साथ सबसे गर्म प्रयागराज में पारा 42.8 व कानपुर-फतेहगढ़ में 42.4 डिग्री लखनऊ मुख्य संवाददाता

मौसम का हाल प्रदेश में पिछले चार दिनों से चल रहा आंधी और राहत की बौछारों का दौर अब खत्म हो रहा है। मौसम मुख्यालय लखनऊ के मुताबिक, आसमान साफ होते ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं और मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में ऊष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है।

सबसे अधिक तापमान रविवार को को बुंदेलखंड का इलाका सबसे भीषण गर्मी की चपेट में रहा। बांदा और झांसी में अधिकतम तापमान 43.2 दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। इसके ठीक पीछे प्रयागराज रहा, जहां पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। कानपुर (...