कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता समेकित शिक्षा अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए पैरेंट्स काउंसलिंग के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड मूरतगंज से कुल 53 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। अभिभावक ऐसे बच्चों को सामान्य बच्चों की तुलना में कत्तई कमजोर न समझें। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) अवधेश कुमार पांडेय ने शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा दिव्यांग बच्चों के समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। परामार्शदाता/ संदर्भदाता स्पेशल एजुकेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.