गाजीपुर, जून 11 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नया शैक्षिक कैलेंडर लागू किया जा रहा है। इसके तहत अब प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में खेल, कहानी, चित्रकला, संगीत, समूह चर्चा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाओं का भी संचालन किया जाएगा। सैदपुर के 179 परिषदीय विद्यालयों में करीब 18 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे उनमें सीखने की रुचि बढ़े और उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास हो सके।हर माह के अंतिम शनिवार को बाल मनोविज्ञान आधारित विश...