लातेहार, मार्च 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में पशुपालन विभाग से ठीकेदार के द्वारा कम वजन और कमजोर बकरे बकरियों के वितरण पर उपप्रमुख और लाभुकों ने नाराजगी जताई है। शनिवार को पांच लाभुकों को एक - एक बकरे और नौ- नौ बकरियों का वितरण किया गया है। लाभुक कमजोर बकरियों और बकरे को वजन कम रहने के कारण लेने के लिए तैयार नही थे, लेकिन बाद में ठीक बकरे बकरियों को देने के आश्वसन के बाद लाभुक बकरियों को लेने के लिए राजी हुए। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि इसके लिए ठीकेदार को खबरदार भी किया गया है और उन कमजोर बकरियों और बकरे को बदल कर अच्छा बकरे बकरियों को देने के लिए कहा गया है। बता दे कि हमेशा इसी तरह शिकायत मिलती है, लेकिन ठीकेदार के रवैये में सुधार नही आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.