पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा की अध्यक्षता में एलएडीसी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलएडीसी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के त्वरित एवं संतोषजनक निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान पीडीजे ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाना न्याय व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पीडीजे ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति विधिक सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। अधिवक्ताओं को संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि मामलों का निष्पादन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कि...