देहरादून, मई 20 -- पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के गुलदार प्रभावित गांव कमंद व बमठी में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार की दहशत से ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। गुलदार की दहशत को लेकर यहां वन विभाग गश्त कर रहा है। अभी तक टीम को गुलदार दिखाई नहीं दिया है। इन प्रभावित गांवों में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। बीते शुक्रवार को गुलदार ने कमंद गांव में हमला कर एक व्यक्ति को मार दिया था। तभी से कमंद ,बमठी, बुड़ाकोट आदि गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- कमंद में बनी है गुलदार की दहशत, वन विभाग ने लगाए पांच पिंजरे गुलदार की दहशत से शिक्षा विभाग ने आस पास की 16 स्कूलों को बुधवार तक बंद करने के आदेश किए हैं। कमंद व बमठी के ग्रामीण गुलदार की दहशत से निजात दिल...