देहरादून, मई 19 -- पौड़ी। पौड़ी के गुलदार प्रभावित गांव कमन्द में वन विभाग गश्त कर रहा है। अभी तक टीम को गुलदार दिखाई नहीं दिया है। यहां गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पांच पिंजरे लगाए हैं। बीते शुक्रवार को गुलदार ने हमला कर एक व्यक्ति को मार दिया था। तभी से कमंद, बमठी बुड़ाकोट आदि गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई हैं। शिक्षा विभाग ने आस पास की 16 स्कूलों को बुधवार तक बंद करने के आदेश किए हैं। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया है कि गुलदार अभी तक दिखाई नहीं दिया है। गुलदार को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही हैं। ग्रामीणों को सर्तक रहने के लिए कहा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...