कभी IAS बनना चाहता था कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट शख्स, KBC में भी गया; फिर करने लगा चोरी
मुंबई, नवम्बर 7 -- उसके सपने बड़े-बड़े थे। कभी वह आईएएस बनना चाहता था। फिर उसने 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन उसके ऊपर कर्ज का बोझ इस कदर बढ़ता चला गया कि आखिर वह मुंबई में चोर बन गया। आज वह पुलिस की गिरफ्त में है। यह कहानी है दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले सतीश कुमार कृष्ण प्रसाद केसरी की। उसने मुंबई के एक गहनों की दुकान से सोने की चेन चुनाई थी। इसके बाद वह एक साल तक फरार रहा।कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट सतीश कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसकी उम्र 42 साल है। वह एक कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट है और उसका सपना एक आईएएस अफसर बनने का था। उसने इसके लिए जी-जान लगाकर तैयारी की। वह पार्ट टाइम काम करता और बाकी समय में यूपीएससी की तैयारी करता। हालांकि तमाम मेहनत के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली और उसकी तमाम कोशिशें बेकार चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.