नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- ब्रेकफास्ट में पोहे खाना पसंद है। लेकिन जब भी बनाती हैं तो कभी ये बिल्कुल ड्राई बनता है तो कभी बिल्कुल गीला हो जाता है। अगर आपके पोहे के साथ ही अक्सर ऐसा कुछ हो जाता है। तो सबसे पहले जान लें किस तरह का पोहा यूज करना चाहिए और उस पोहे को किस तरह तैयार करें जिससे ये ना गीला हो और ना ही बहुत ज्यादा ड्राई। साथ ही इन गलतियों को करने से भी अवॉएड करें।ना यूज करें पतला पोहा अगर आप पोहा बनाना चाह रही हैं तो हमेशा मोटे वाले पोहे या चूड़े का यूज करें। बहुत पतले पोहे जब आप यूज करती हैं तो ये बहुत जल्दी टूट कर आपस में चिपक जाते हैं। जिससे हर बार बना पोहा स्टिकी और टेस्टलेस बनकर तैयार होता है। स्टिकी पोहे में किसी भी तरह का टेस्ट नहीं पकड़ता, इसलिए हमेशा मोटे पोहे का यूज करें।धोना है भिगोना नहीं जब भी पोहा बनाना हो तो चूड़े को पा...