नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जॉइंट्स को असंभव सी दिखने वाली यादगार जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी चर्चा में हैं। उन्होंने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर एलएसजी को जिताई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए। उनकी पारी कितनी जबरदस्त रही, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि 8वें विकेट के लिए उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 54 रन की अटूट साझेदारी की जिनमें आवेश का योगदान महज 1 रन का था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकुल चौधरी का सपना रहा है महेंद्र सिंह धोनी की तरह फिनिशर बनने का। मुकुल विकेटकीपर भी रहे हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में मुकुल चौधरी ने जिस अंदाज में मैच फिनिश किया, वो बताता है कि वह अपने आदर्श के नक्शेकदम पर चलने के लिए कितने योग्य और बेताब हैं। यह भी पढ़ें- मुकुल चौधरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.