प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। मेला क्षेत्र में संस्कृति विभाग की ओर से गंगा पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविवार को लोकगीत, नृत्य के साथ भजन की मोहक प्रस्तुति की गयी। इस मौके पर भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने लोकप्रिय भजन कभी राम बनके कभी श्याम बनके...प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। साथी ही सत्यम शिवम सुंदरम..और मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया..प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। हीतेश भारद्वाज और उनके साथियों ने सूफी गीत कुछ लेना न देना मगन रहना..प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। प्रो. पं. साहित्य कुमार नाहर ने राग कल्यान में पारंपरिक धुन पर श्री राम चन्द्र कृपालु भजमन..की प्रस्तुति की। मासूम अली और साथी कलाकारों ने गंगा गीत गंगा मैय्या सुन लो अर्जियां हमार..की प्रस्तुति की।रंजना उपाध्याय ने शिव की स्तुति पर...