कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। दोपहर दो बजे तक के आंकड़े के अनुसार, भाजपा 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 100 से नीचे सिमटते नजर आ रही। भाजपा की इस जीत के पीछे पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा, बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी का अहम योगदान है। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टीएमसी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु ने पांच सालों में पार्टी के लिए जीत तोड़ मेहनत की। इसी का नतीजा है कि चंद समय में ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा जीत लिया और बंगाल भाजपा से जुड़े तमाम अहम फैसलों में उनकी बातें मानी जाने लगीं। एक समय शुभेंदु ममता बनर्जी के सबसे करीबी नेताओं में माने जाते थे, लेकिन जब टीएमसी छोड़ी तो सबसे ज्यादा निशाना भी दीदी पर ही साधा। अब शुभेंदु बंगाल के अगले मुख्यमं...